DElEd 1st Semester कम्प्यूटर शिक्षण Computer Teaching Shots Practice Set Notes in Hindi
प्रश्न 51. किसी पीडीएफ फाइल तथा वीडियो को किस प्रकार अपलोड किया जाता है?
उत्तर–इण्टरनेट की मदद से किसी पीडीएफ फाइल एवं वीडियो को अपलोड करने हेतु उपयोगकर्ता को सम्बन्धित वेबसाइट को ओपन करना होता है जिससे इन्हें अपलोड करना होता है। तत्पश्चात् पीडीएफ फाइल अथवा वीडियो फाइल को सिलेक्ट करने के बाद उसे ब्राउज करके वेब पेज पर अपलोड ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। ब्राउज फाइलें स्वतः अपलोड हो जाती हैं।
प्रश्न 52. साइबर नियम क्या है?
उत्तर—साइबर कानून (साइबर लॉ भी कहलाता है) एक शब्द है जिसका उपयोग संचार प्रौद्योगिकी सम्बन्धित कानूनी मुद्दों का, विशेष रूप से साइबरस्पेस’ का अर्थात इण्टरनेट का वर्णन करने हेतु किया जाता है। यह सम्पत्ति या संविदा की भाँति कानून का एक संक्षिप्त मार्ग है, क्योंकि यह कई कानूनी क्षेत्रों का एक चौराहा है जिसमें बौद्धिक सम्पदा, गोपनीयता, अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता तथा अधिकारिता का समावेश है। संक्षेप में साइबर कानून इण्टरनेट पर मानव गतिविधि द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों को कानून की भौतिक दुनिया के लिए लागू करने की न्याय प्रणाली के साथ एकीकृत करने का एक प्रयत्न है।
प्रश्न 53. एम. एस. वर्ड का परिचय दीजिए। (बी.टी.सी. 2015-II) (डी.एल.एड. 2018)
उत्तर—माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक वर्ड प्रोसेसिंग एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है। यह प्रोग्राम अभिलेखों; जैसे—पत्र, रिज्यूम, रिपोर्ट आदि का निर्माण करने एवं उन पर कार्य करने की मदद करता है। इसमें दिये गये फीचर्स की मदद से आप अपने अभिलेख को सम्पादित कर उसे और उपयोगी बना सकते हैं।
DElEd 1st Semester कम्प्यूटर शिक्षण Computer Teaching Shots Question Answer Sample Paper Practice Set Notes in Hindi
प्रश्न 54. नेटवर्क टोपोलॉजी क्या हैं?
उत्तर – एक नेटवर्क में विभिन्न कम्प्यूटर जिस विधि से केबिलों द्वारा जोड़े जाते हैं, उसे नेटवर्क टोपोलॉजी कहा जाता है। सामान्यत: नेटवर्क टोपोलॉजी चार तरह की होती हैं।
(1) बस टोपोलॉजी (Bus Topology), (2) रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology), 3) स्टार टोपोलॉजी (Star Topology), (4) जाल टोपोलॉजी (Net Topology) ।।
उपर्यत समस्त प्रकार की नेटवर्क टोपोलॉजी के अपने अलग-अलग लाभ व हानियाँ हैं। इन टोपोलॉजी को आवश्यकता के अनुसार संयुक्त रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। जैसे स्टार बस टोपोलॉजी अथवा स्टार रिंग टोपोलॉजी इत्यादि।
प्रश्न 55. Log in ( लॉन इन ), Log Out ( लॉग आउट) क्या है?
उत्तर – Log in ( लॉग इन )—जब किसी पुराने यूजर द्वारा लॉग ऑफ यूजर नेम का प्रयोग किया जाता है तो समस्त प्रोग्राम क्लोज हो जाते हैं और एक भिन्न यूजर के रूप में लॉग ऑन हो जाते हैं जिसमें कि नये यूजर द्वारा पुन: लॉग इन किया जा सकता है।
Log Out (लॉग आउट)—कम्प्यूटर में प्रयोगकर्ता द्वारा अपने एकाउंण्ट से बाहर आने की प्रक्रिया लॉग आउट (Log Out) कहलाती है।