A2zNotes.com -Best Bcom BBA Bed Study Material

DElEd 1st Semester Computer Teaching Shots Question Answer Practice Set

DElEd 1st Semester कम्प्यूटर शिक्षण Computer Teaching Shots Question Answer Sample Paper Practice Set Notes in Hindi

प्रश्न 31. फ्लॉपी डिस्क से आप क्या समझते हैं?

उत्तर–फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disc)—यह ग्रामोफोन रिकार्ड की तरह प्लास्टिक की बनी गोल प्लेट होती हैं। यह बहुत लचीली प्लास्टिक की बनी होती है। लचीली प्लास्टिक (Flexible Plastic) से बनी होने के कारण इसका नाम फ्लॉपी (Flopy) पड़ा। फ्लॉपी पर मैग्नेटिक ऑक्साइड की परत चढ़ी होती है। इसी मैग्नेटिक ऑक्साइड की परत के कारण इस प्लास्टिक पर आँकड़े संग्रहित किये जा सकते हैं। यह प्लेट मोटे प्लास्टिक के खोल में बन्द रहती है ताकि प्लेट को कोई नुकसान न पहुँच सके। फ्लॉपी सूचनाओं, संग्रहण, अध्ययन तथा स्थानान्तरण का कार्य करती है।

प्रश्न 32. हार्ड डिस्क ड्राइव से आप क्या समझते हैं ? (डी.एल.एड. 2018)  

उत्तर–हार्ड डिस्क ड्राइव (Hard Disc Drive)—यह फ्लॉपी डिस्क के समान होती है किन्तु आकार में बड़ी तथा तीव्र गति से चलने वाली होती है। यह कम्प्यूटर में स्थायी रूप से लगी होती है। इसलिए इन्हें फ्लॉपी डिस्क के समान इधर-उधर नहीं ले जाया जा सकता

है।

हार्ड डिस्क में फ्लॉपी डिस्कों जैसी धातु की बनी कई डिस्कें एक के ऊपर एक समान्तर रूप में एक साथ लगा दी जाती हैं जिससे यह हार्ड डिस्क का रूप ग्रहण कर लेती है। इसमें ऊपर व नीचे की सतह को छोड़कर प्रत्येक सतह पर डाटा लिखा जाता है। डिस्क अपनी सतह पर लगातार घूमती रहती है।

प्रश्न 33. ई-मेल को समझाइए।

उत्तर-ई-मेल—जिस तरह डाक द्वारा एक पत्र को एक स्थान से दूसरे स्थान को प्रेषित किया जाता है, उसी प्रकार कम्प्यूटर द्वारा पत्र एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजे जाते हैं। इसे ई-मेल कहा जाता है। ई-मेल द्वारा एक सन्देश को सम्प्रेषण के अन्य साधनों की अपेक्षा अधिक तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर सम्प्रेषित किया जा सकता है। . यह लिखित रूप से आँकड़ों तथा सूचनाओं को प्रेषित एवं ग्रहण करने की आधुनिक प्रणाली है। इस प्रणाली के अन्तर्गत आँकड़ों एवं सूचनाओं का प्रेषण एवं अभिग्रहण इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से करते हैं। अत: इस प्रणाली को ई-मेल कहते हैं। ई-मेल की सुविधा इण्टरनेट के द्वारा होती है।

DElEd 1st Semester कम्प्यूटर शिक्षण Computer Teaching Shots Question Answer

प्रश्न 34. इण्टरनेट का सामान्य परिचय दीजिए।

उत्तर–वस्तुतः इण्टरनेट कई भिन्न-भिन्न नेटवर्स का एक ऐसा नेटवर्क है, जिसमें प्रत्येक नेटवर्क एक ऐसे माध्यम से जुड़ा होता है, जो अन्य नेटवर्स से सूचनाओं एवं आँकड़ों का आदान-प्रदान करता है। ये माध्यम इण्टरनेट सेवा प्रदाता के स्वामित्व में होता है।

प्रमुख इण्टरनेट सेवा प्रदाता हैं—GTI, MCI, स्प्रिन्ट, यूजनेट और अमेरिका Online का ANS। इण्टरनेट की शब्दावली में इन माध्यमों को बैकबोन (Backbone) या रीढ़ की

हड्डी कहा जाता है। प्रत्येक बैकबोन में कम-से-कम एक ऐसा बिन्दु होता है, जहाँ से वह किसी अन्य। बैकबोन से डाटा का आदान-प्रदान कर सके। इसी कारण जब कोई नेटवर्क किसी बैकबोन

से जुड़ता है, तो इस नेटवर्क का प्रयोग करने वाले प्रयोगकर्ता स्वत: ही सम्पूर्ण सिस्टम से जड जाते हैं। अब ये प्रयोगकर्ता स्वत: ही इण्टरनेट सेवा प्रदाता की सेवा प्राप्त करने वाले किसी अन्य कम्प्यूटर से जुड़ जाता है और इसे सन्देश प्रेषित कर सकता है एवं इससे सन्देश प्राप्त कर सकता है।

प्रश्न 35. मॉडम का क्या कार्य होता है?

उत्तर- मॉडम का कार्य_मॉडम मॉडयुलेटर तथा डि-मॉडयुलेटर उपकरण का आधुनिक रूप है। यह मॉडयुलेशन तथा डिमॉडयुलेशन दोनों प्रकार की प्रक्रिया कर सकता

मॉडम का प्रमुख कार्य सिग्नलों का प्रारूप परिवर्तन है। इसके अलावा उच्च तकनीक के मॉडम आँकड़ों के संचार में सिग्नलों की शुद्धता सम्बन्धी परीक्षण करते हैं तथा एक से अधिक आँकड़ों के संचरण की दर को भी नियन्त्रित कर सकते हैं। कुछ उच्चस्तरीय मॉडम में माइक्रो प्रोसेसर भी लगाया जाता है जिसका उपयोग विषय परिस्थितियों में कार्य करने में किया जाता है। इस तरह के मॉडम को ‘स्मार्ट मॉडम’ कहते हैं।

Leave a Reply