DElEd 1st Semester Computers Teaching Very Shots Sample Paper Practice
प्रश्न 91. कम्प्यूटर के विकास को कितनी पीढ़ियों में विभक्त किया गया ?
उत्तर–कम्प्यूटर के विकास को पाँच पीढ़ियों में विभक्त किया गया।
प्रश्न 92. एनालॉग कम्प्यूटर क्या है ?
उत्तर—इसके अन्तर्गत विद्युत के एनालॉग रूप का उपयोग किया जाता है। इसकी गति कुछ मन्द होती है।
प्रश्न 93. हाइब्रिड कम्प्यूटर किसे कहते हैं ?
उत्तर—वह कम्प्यूटर जो डिजिटल तथा एनालॉग कम्प्यूटर का मिश्रित रूप है। इसमें इनपुट तथा आउटपुट एनालॉग रूप में होता है परन्तु प्रोसेसिंग डिजिटल रूप में होती है, उन्हें हाइब्रिड कम्प्यूटर कहा जाता है।
प्रश्न 94. माउस क्या है?
उत्तर—यह एक इनपुट डिवाइस है। इसमें दायाँ तथा बायाँ दो बटन होते हैं। माउस के प्रयोग से की-बोर्ड की आवश्यकता कुछ कम हो जाती है। इसके नीचे एक रबर बॉल होता है जो इसके क्रियान्वयन में मदद करता है।
प्रश्न 95. माई नेटवर्क प्लेस क्या है?
उत्तर—माई नेटवर्क प्लेस द्वारा नेटवर्क पर उपलब्ध फोल्डर्स तथा फाइलें देख सकते हैं।
DElEd 1st Semester Computers Teaching Very Shots Question Answer Sample Paper
प्रश्न 96. टूलबार क्या है?
उत्तर–टूलबार वास्तव में कुछ बटनों का संग्रह है जिनसे कुछ विशिष्ट क्रियाएँ की जाती हैं।
प्रश्न 97. कम्प्यूटर के जनक कौन थे?
उत्तर–कम्प्यूटर के जनक चार्ल्स बेवेज थे।
प्रश्न 98. E-mail का विस्तृत रूप है?
उत्तर–E-mail का विस्तृत रूप है–Electronic Mail.
प्रश्न 99. PDF का विस्तृत रूप क्या है?
उत्तर–Portable Document Format.
प्रश्न 100. Home Page क्या है?
उत्तर–इण्टरनेट एक्सप्लोरर के पहले पेज को होम पेज कहा जाता है।