A2zNotes.com -Best Bcom BBA Bed Study Material

DElEd 1st Semester Computer Teaching Very Shots Question Answer

DElEd 1st Semester Computers Teaching Very Shots Question Answer Sample

प्रश्न 121. वेब ब्राउजर क्या है ? (बी.टी.सी. 2015)

उत्तर–वेब ब्राउजर एक ऐसा प्रोग्राम होता है, जो इण्टरनेट (या मुख्यत: वर्ल्ड वाइड वेब) पर सूचनाएँ खोलता है एवं वेब पेजों को प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 122. B.I.0.S. का पूरा नाम लिखिए। (बी.टी.सी. 2015-II)

उत्तर–बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम (Basic Input-Output System)।

प्रश्न 123. विण्डो स्क्रीन के बैकग्राउण्ड को क्या कहते हैं ?  (बी.टी.सी. 2015-)

उत्तर–विण्डो स्क्रीन के बैकग्राउण्ड को डेस्कटॉप कहा जाता है।

प्रश्न 124. कम्प्यूटर में कन्ट्रोल यूनिट क्या करती है ? (बी.टी.सी. 2016)

उत्तर-कम्प्यूटर में कन्ट्रोल यूनिट कम्प्यूटर के हर घटक को मैनेज करती है जो कम्प्यूटर मेमोरी से जानकारी लेती है इन्हें पढ़ती है फिर उन्हें एक सिग्नल्स की सीरीज में बदल देती है ताकि कम्प्यूटर के बाकी के घटक भी अपना काम प्रारम्भ कर सकें।

प्रश्न 125. सुपर कम्प्यूटर किसे कहते हैं ?   (बी.टी.सी. 2016)

उत्तर—सुपर कम्प्यूटर सबसे अधिक गति, संग्रह क्षमता, प्रयोक्ता वाले कम्प्यूटर हैं।


DElEd 1st Semester Computers Teaching Very Shots Practice Set Notes in Hindi

प्रश्न 126. सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं ? – (बी.टी.सी. 2016)

उत्तर्–एक निश्चित कार्य को सम्पन्न करने हेतु निर्देश का समूह प्रोग्राम या सॉक्टवेयर कहलाता है।

प्रश्न 127. वेबसाइट में होम पेज का क्या अर्थ है?

उत्तर – होम पेज उस पेज को कहते हैं जो इण्टरनेट से जुड़ने के पश्चात् एक्सप्लोरर को रन करते ही सीधा हमारे सामने सक्रीन पर आता है।

प्रश्न 128. प्राचीन समय में गणना के लिए क्या प्रयोग होता था?

उत्तर – प्राचीन समय में गणना हेतु अबेकस का प्रयोग होता था।

प्रश्न 1-29. इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट का प्रयोग मुख्यत: कहाँ करते हैं?

उत्तर – इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट का प्रयोग मुख्यत: एम.एस. एक्सेल में किया जाता है।

प्रश्न 130. HTTP का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर – HTTP का पूना नाम Hyper Text Transfer Protocol है।

Leave a Reply