DElEd 1st Semester Computers Teaching Very Shots Question Answer Sample Paper
प्रश्न 81. वैन (WAN) का पूरा नाम बताइए।
उत्तर–वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network)।
प्रश्न 82. सर्वर का क्या अर्थ है ?
उत्तर–सर्वर कम्प्यूटर या प्रोग्राम, नेटवर्क में स्थित किसी अन्य कम्प्यूटर अथवा प्रोग्राम को सेवा प्रदान करता है।
प्रश्न 83. ब्राउजर किसे कहते हैं ?
उत्तर–ब्राउजर एक ऐसा प्रोग्राम है जो उपभोक्ता एवं वेब सर्वर के मध्य सम्बन्ध स्थापित करता है।
प्रश्न 84. यू. आर. एल. (URL) का पूरा नाम बताइए।
उत्तर—यू. आर. एल. का पूरा नाम यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (Uniform Resource Locator) है।
प्रश्न 85. ई-मेल एकाउण्ट क्या है ?
उत्तर-ई-मेल एकाउण्ट वह एकाउण्ट होता है जिसमें सन्देश (ई-मेल) प्राप्त करने वाले व्यक्ति की पहचान तथा उस वेबसाइट का नाम जिस पर वह एकाउण्ट खोला गया है, होती है।
DElEd 1st Semester Computers Very Shots Question Answer
प्रश्न 86. मिनी कम्प्यूटर में रैम की क्षमता क्या होती है ?
उत्तर–मिनी कम्प्यूटर में 1 MB से 256 MB रैम की क्षमता होती है।
प्रश्न 87. डेस्कटॉप क्या है?
उत्तर–डेस्कटॉप कम्प्यूटर स्क्रीन की पृष्ठभूमि है।
प्रश्न 88. ‘माई कम्प्यूटर’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर–माई कम्प्यूटर एक सिस्टम फोल्डर है जो डेस्कटॉप पर व्यक्त होता है। इसमें डिस्क ड्राइव तथा सिस्टम फोल्डर आइकन्स होते हैं।
प्रश्न 89. रिसाइकिल बिन किसे कहते हैं ?
उत्तर–रिसाइकिल बिन एक सिस्टम फोल्डर है जिसमें विण्डोज उन आइटमों को स्टोः । करता है जिन्हें हम डिलीट कर देते हैं।
प्रश्न 90. प्रथम पीढ़ी कम्प्यूटर का समयकाल कब से कब तक का था ?
उत्तर–प्रथम पीढ़ी कम्प्यूटर का समयकाल 1942-1955 तक था।