प्रश्न 21. भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर– लिखकर तथा बोलकर समझाई जाने वाली बातें भाषा कहलाती है।
प्रश्न 22. अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर- भाषा के अन्तर्गत अनेक शब्द ऐसे होते हैं जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं, वे शब्द अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे—कल शब्द का अर्थ है–पिछला दिन, अगला दिन, शोर, मशीन, सुन्दर आदि।
प्रश्न 23. पर्यायवाची या समानार्थी शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर- एक-सा अर्थ व्यक्त करने वाले अनेक शब्दों को समानार्थी अथवा पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे—जल को नीर, वारि, पानी आदि नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 24 ‘कृष्ण का पर्यायवाची क्या है?
उत्तर- जनार्दन।
प्रश्न 25. विलोम शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर- विपरीत अर्थ देने वाले शब्द विरोम शब्द कहलाते हैं।
प्रश्न 26. ‘यश’ तथा ‘भास्कर’ के पर्यायवाची बताइए।
उत्तर- यश का पर्यायवाची कीर्ति तथा भास्कर को पर्यायवाची सुरज शब्द है।
प्रश्न 27. तुकान्त शब्द क्या है?
उत्तर- तुकान्त शब्दों में उच्चारण की दृष्टि से समस्त शब्दों में अक्षरों तथा स्वरों की किसी भी प्रकार की एकरूपता होती है। यथा
- रुष्ट, पुष्ट, दुष्ट।
- झोंक, पोक, टोंक।
- अण्डा, पण्डा, सण्डा, डण्डा, कण्डा, मण्डा।
प्रश्न 28. अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग क्या है?
उत्तर- भाषा को स्पष्ट, संक्षिप्त तथा सुन्दर बनाने हेतु वाक्य को एक ही शब्द में व्यक्त करने वाले शब्द को ‘एक-शब्द’ कहा जाता है। यथा
- जिसने विवाह न किया हो—अविवाहित
- जिसकी कोई उपमा न हो–अनुपम।
प्रश्न 29. हिन्दी के अन्तर्गत कितने विराम चिह्नों का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- हिन्दी में प्रमुखत:11 विराम चिह्नों का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 30. संघर्षी किसे कहते हैं?
उत्तर– संघर्षी शब्दों के उच्चारण में मुख द्वार बहुत सँकरा होता है और ‘शी’ की आवाज होती है; यथा—ख, ग, ज, फ, श, स और ह।
