प्रश्न 26. वाच शब्द संस्कृत में पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग है ?
उत्तर–वाच शब्द संस्कृत में स्त्रीलिंग है।
प्रश्न 27. संज्ञा एवं सर्वनाम में उदाहरण सहित अन्तर लिखिए।
उत्तर संज्ञा–मोहन और सोहन आगरा गये। सर्वनाम हम मथुरा गये।
प्रश्न 28. पितृ, सखी, इदम्, ककुभ्, अप्, अदस् शब्दों में से संज्ञा व सर्वनाम अलग-अलग छाँटकर लिखिए।
उत्तर–(i) संज्ञा–पितृ, सखी।
(ii) सर्वनाम—इदम्, ककुभ, अप्, अदस।
प्रश्न 29. निम्नलिखित नीतिपरक हिन्दी वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए
(अ) सज्जन पुरुषों की बात को मानना चाहिए।
(ब) विद्या धर्म से ही शोभा देती है।
उत्तर—(अ) कर्त्तव्यं हि सतां वचः।
(ब) विद्या धर्मेण शोभते।
प्रश्न 30. ‘हम सब पाठ पढ़ेंगे’ वाक्य का सस्कृत में अनुवाद कीजिए।
उत्तर–वयम् पाठं पठिष्यामः
DElEd 1St Semester Very Short Question Answer Practice Set
प्रश्न 31. श्रीमद्भगवत गीता के निम्न संस्कृत श्लोक का हिन्दी में ,लिखिए
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥
उत्तर हिन्दी अनुवाद हे भारत ! ( अर्जुन) जब-जब धर्म की हानि एवं अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं अपने आपको प्रकट करता हूँ। अर्थात् मैं साकार रूप में अवत
होता हूँ।
प्रश्न 32. श्रीमद्भगवत गीता के निम्नलिखित हिन्दी खण्ड का संस्कृत में अन लिखिए|
हिन्दी—इसको ( आत्मा को) न शस्त्र काट सकते हैं (और) न इसे अग्नि जला सकती है, न जल इसे गीला कर (गला) सकता है (और) न वायु इसको सुखा सकती है। अर्था। यह (आत्मा) सदा विकार रहित स्थिति में रहती है।
उत्तर–संस्कृत में अनुवाद
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः ॥ प्रश्न 33. संस्कृत शिक्षण में प्रयुक्त कोई तीन उपकरणों के नाम लिखिए। उत्तर–संस्कृत शिक्षण में प्रयुक्त उपकरण (i) मॉडल या प्रतिरूप, (ii) चार्ट, (iii) श्यामपट्ट।।
प्रश्न 34. नकुलः, कीरः, अर्वन्, लूता, असन्दिका शब्दों में से किन्हीं तीन शब्दों का अर्थ लिखिए
उत्तर–अर्वन – घोड़ा।
लूता – मकड़ी, चींटी ।
नकुलः – नेवला
कीरः – तोता।
प्रश्न 35. पितरि शब्द में किस विभक्ति का प्रयोग हुआ ? ( बी.टी.सी. 2016)
उत्तर—पितरि शब्द में सप्तमी विभक्ति एकवचन का प्रयोग हुआ है।
प्रश्न 36. सम्प्रदान कारक का प्रयोग किस विभक्ति के लिए किया जाता है ?
उत्तर–सम्प्रदान कारक का प्रयोग चतुर्थी विभक्ति के लिए’ शब्द हेतु किया जाता है।
प्रश्न 37. ‘ध्रुवमपायेऽपादानम्’ से सम्बन्धित विभक्ति का नाम लिखिए।
उत्तर–पंचमी।
प्रश्न 38. राम, हरि, गुरु, सर्व, तद्, युष्मद्, अस्मद् शब्दों में से संज्ञा एवं सर्वनाम को अलग-अलग छाँटकर लिखिए।
उत्तर–(i) संज्ञा–राम, हरि, गुरु।।
(ii) सर्वनाम–सर्व, तद, युष्मद्, अस्मद्।
प्रश्न 39. निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं चार शब्दों के हिन्दी अर्थ समाचारपत्रम्, अश्रु, न्यायालय, श्वः, पितृव्यः, पितामहः, द्वारम्।
उत्तर–(i) समाचारपत्रम् अखबार
(ii) अश्रु आँसू
(iii) न्यायालय आने वाला कल
(iv) श्वः अदालत
(v) पितृव्यः चाचा
(vi) पितामहः बाबा
(vii) द्वारम् दरवाजा।
प्रश्न 40. राम शब्द प्रथमा विभक्ति तीनों वचनों का शब्द रूप लिखिए।
उत्तर- रामः रामौ रामौ रामाः