A2zNotes.com -Best Bcom BBA Bed Study Material

DElEd 1st Semester Science 3rd 4th Science Short Question Answer Paper

DElEd 1st Semester Science 3rd 4th Science Short Question Answer Paper

प्रश्न 46. विभिन्न प्रकार के मापक बर्तनों का उपयोग कहाँ-कहाँ करते हैं ?   (बी.टी.सी. 2017)

उत्तर –   विभिन्न प्रकार के मापक बर्तन

(अ) नपना ग्लास-दवा मापन हेतु।

(ब) नपना बेलन-किसी ठोस वस्तु का आयतन ज्ञात करने हेतु

(स) लीटर (1 एवं 1/2 लीटर)–दूध मापन हेतु।

(द) लीटर (5 एवं 10 लीटर)-मिट्टी का तेल, पेट्रोल, डीजल मापन हेतु।’

प्रश्न 47. अमरबेल, सिंघाड़ा एवं आर्किड में किस-किस प्रकार की जड़े सहारा  देने वाली होती हैं और वे किस प्रकार एक-दूसरे से भिन्न हैं? |

उत्तर – (i) अमरबेल-यह एक परजीवी पौधा होता है जो अपना आहार चूषक जड़ों के द्वारा अपने आधार पौधे से ग्रहण करता है।

  • सिंघाड़ा-सिंघाड़े की जड़े प्रकाश संश्लेषी होती हैं जो पानी के पास घनी तथा हरी होकर फैलती रहती हैं।
  •  आर्किड-इसकी जड़ें वायु में लटककर अपने स्पंजी सिरों द्वारा जल वाष्प अवशोषित करके पौधों की जलापूर्ति करती हैं। इन्हें वायुवीय अथवा आर्द्रताग्राही जड़ें कहा जाता है।

प्रश्न 48. गति किसे कहते हैं? गति के कौन-कौन से नियम हैं ? लिखिए। (बी.टी.सी. 2017)

उत्तर- जब समय के साथ किसी वस्तु या उसके किसी भाग की स्थिति में बदलाव होता रहता है तो वह वस्तु गति में होती है और इसके विपरीत यदि समय के साथ कोई वस्तु अथवा उसके किसी भाग में बदलाव नहीं होता है तो वह वस्तु विराम अवस्था में होती है।

प्रश्न 49, पर्वतीय क्षेत्रों में पाये जाने वाले जन्नओं तथा पौधों में अनुकूलन हेतु क्या – क्या विशेषताएँ होती है ?        ( बी.टी.सी. 2017)

उत्तर – यहा पर पाये जाने वाले जन्तुओं का रंग प्राय: सफेद या हल्का होता है। यह । गर्मी को नियमित करने में सहायक होता है। पर्वतीय क्षेत्र के जन्तु गर्मी एवं पतझड़ में बहुत खाते हैं और वसा के रूप में ऊर्जा को संकलित कर लेते हैं। कहीं सदी में कछ महीने तक ये सोये रहते हैं या शीतवास करते हैं। शीतवास में उनकी उपापचय की क्रिया में काफी कमी आ जाती है। ठण्डे स्थलों पर इनकी ऊँचाई कम होती है। इनकी पत्तियों काँटेदार तथा पतली होती है जिन्हें ये जल्दी जल्दी गिरा देते हैं। प्रायः इन क्षेत्रों में वृक्ष नहीं मिलते हैं क्योंकि अधिक ठण्डक के कारण ये जीवित नहीं बचते हैं।

प्रश्न 50. सिद्ध कीजिए कि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है ?   (बी.टी.सी. 2015-II)

उत्तर- किसी द्रव पदार्थ में चीनी को घोला जाता है तो इस के कणों के मध्य चीनी के कण समाहित हो जाते हैं, परन्तु द्रव पदार्थ का आयतन नहीं बढ़ता है। अतः पदार्थ के कणों के मध्य रिक्त स्थान पाया जाता है।

प्रश्न 51, भंगुर तथा घातवर्ध्य पदार्थ किसे कहते हैं ? प्रत्येक का एक एक। उदाहरण लिखिए। (बी.टी.सी. 2015)

उत्तर- भंगुर पदार्थ उसे कहा जाता है जो किसी चोट के द्वारा छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त होकर अन्त में वृण चूर्ण  बन जाते हैं, जैसे- काँच, कोयला, गन्धक आदि । घातवध्ये वे पदार्थ होते हैं जिन्हें पीटने पर अथवा चोट द्वारा जो चद्दर के रूप में फैल जाते हैं और इन पदार्थों से तार खींचे जा सकते हैं, जैसे—तना, सोना, चाँदी आदि।

Leave a Reply