DElEd 1st Semester Science 3rd 4th Science Short Question Answer Paper
प्रश्न 52. बीनना एवं फटकना पृथक्करण की विधियों को सोदाहरण लिखिए। (बी.टी.सी. 2016)
उत्तर – पृथक्करण की विधियां किसी मिश्रित पदार्थ के घटकों की एक दूसरे से। | अलग करने हेत एक टक के उन गणों को जानना जरूरी है जो दूसरे घटक के गुणों से अलग हो। इसी गुण का उपयोग करते हुए पृथक्करण की विधियों का चयन किया जाता है।
प्रश्न 53. एक बर्तन की धारिता 12 लीटर है। इसकी धारिता घन सेमी में ज्ञात कीजिए। (बी.टी.सी. 2016, डी.एल.एड. 2018)
उत्तर–एक बर्तन की धारिता 12 लीटर
= 12000 घन सेमी
प्रश्न 54. अदिश एवं सदिश राशि में अन्तर उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(डी.एल.एड. 2018)
उत्तर- अदिश एवं सदिश राशि में अन्तर
अदिश–इसमें केवल परिमाण होता है तथा चाल होती है परन्तु दिशा नहीं होती है; दाहरण—चाल।
सदिश – इसमें परिमाण तथा दिशा दोनों होती हैं; उदाहरण-बल आघूर्ण।
प्रश्न 55. वर्नियर कैलीपर्स में शून्यांक त्रुटि को परिभाषित कीजिए। (बी.टी.सी. 2015)
उत्तर-वर्नियर कैलीपर्स में पट्टी X किसी पात्र की गहराई का मापन करने हेतु होती है। जिस समय A एवं B, C और D एक-दूसरे को छूते हैं, उसी प्रकार मुख्य स्केल और वर्नियर स्केल दोनों के शून्य बिल्कुल एक सीध में नहीं होते हैं बल्कि उनमें कुछ अन्तर होता है। दोनों शून्य के इस अन्तर को शून्यांक त्रुटि कहा जाता है।
प्रश्न 56. समय के मापन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (बी.टी.सी. 2015-II)
उत्तर- समय के मापन से हमारा आशय काल अन्तराल की माप से है। साधारण बोलचाल की भाषा में समय मापन हेतु किसी घड़ी के उपयोग की बात की जाती है, उस समय भी हमारा आशय काल मापन ही होता है। हमें प्रतिदिन छोटे-छोटे काल अन्तरालों को मापने की आवश्यकता पड़ती है, जैसे ट्रेन या बस में सफर करते समय, घर से विद्यालय जाने के लिए, टेलीविजन या रेडियो पर समाचार सुनने या अन्य कोई प्रोग्राम देखने के लिए काल अन्तराल मापन की आवश्यकता होती है।