A2zNotes.com -Best Bcom BBA Bed Study Material

DELED 1st Semester Science 3rd 4th Science Very Short Question Answer Paper

DELED 1st Semester Science 3rd 4th Science Very Short Question Answer Paper

प्रश्न 11. अलैंगिक जनन की दो विधियाँ बताइए।

उत्तर- (i) विखण्डन द्वारा, (iii) कलिका द्वारा।

प्रश्न 12. तीन कीटभक्षी पौधों के नाम बताइए।

उत्तर-(i) ड्रोसेरा, (ii) नेपेन्थीस, (iii) युट्रीकुलेरिया।

प्रश्न 13. पौधों के कितने भाग होते हैं?

उनके नाम बताइए। उत्तर-पौधों के पाँच भाग होते हैं– (i) जड़, (ii) तना, (iii) पत्ती, (iv) फूल, (v) फल।

प्रश्न 14. परागकण में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है ? (बी.टी.सी. 2015, 2015-II)

उत्तर – मक्का में 20, टमाटर में 24, आलू के पौधे में 48 तथा ड्रोसोफिला में 8 गुणसूत्र होते हैं।

प्रश्न 15. कोशिका भित्ति किसमें पाया जाता है? यह किस पदार्थ का बना होता

उत्तर-कोशिका भित्ति पादप कोशिका में पाया जाता है। कोशिका भित्ति सेलुलोज (सेल्यूलोज) का बना होता है।

प्रश्न 16. क्लोरोफिल के दो प्रमुख कार्य बताइए।

उत्तर – (i) इसके कारण पत्तियों का रंग हरा होता है। (ii) प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सूर्य के प्रकाश को क्लोरोफिल अवशोषित करता है।

प्रश्न 17. बीजों के प्रकीर्णन की दोलक्षेप प्रक्रिया क्या है ?

उत्तर- फल के निरन्तर हिलने-डुलने के कारण बीज हवा में बिखर जाते हैं, इसे दोलक्षेप प्रक्रिया कहा जाता है, जैसे-पोस्ता में।।

प्रश्न 18. प्रकीर्णन क्या है ? इसकी प्रमुख विधियाँ कौन-कौन सी हैं ?

उत्तर-परागकणों/बीजों का वातावरण में फैलना प्रकीर्णन कहलाता है। प्रकीर्णन की प्रमुख विधियाँ इस प्रकार हैं| (i) जल द्वारा, (ii) हवा द्वारा, (iii) कीटों द्वारा, (iv) पक्षियों द्वारा। प्रश्न 19. पौधों में कितने प्रकार से जनन होता है ? उत्तर-(i) वर्धा जनन, (i) अलैंगिक जनन, (iii) लैंगिक जनन।

प्रश्न 20. जड़ का प्रमुख कार्य बताइए।

उत्तर-(i) जड़, भूमि से जल तथा खनिज लवणों का अवशोषण करने का कार्य करती है। (i) जड़, पौधों को भूमि में स्थिर रखती है।

DELED 1st Semester Science 3rd 4th Science Very Short Question Answer Paper

Leave a Reply