DELED 1st Semester Science 3rd 4th Science Very Short Question Answer Paper
प्रश्न 41. परमाणु किसे कहते हैं ? (बी.टी.सी. 2015-II)
उत्तर – परमाणु तत्व का वह छोटे से छोटा भाग है जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है परन्तु स्वतन्त्र अवस्था में नहीं रह सकता है।
प्रश्न 42. चौड़ी, मोटी तथा कँटीली संरचना वाले मरुभिद पौधे का एक नाम | (बी.टी.सी. 2015-II)
उत्तर – नागफनी।
प्रश्न 43. घर्षण बल को कम करने के उपाय बताइए। (बी.टी.सी. 2015-I)
उत्तर-मशीनों के कल-पुर्जा को घिसने एवं टूटने से बचाने हेतु उनके सम्पर्क तल के मध्य स्नेहक तेल या ग्रीस लगाकर उनके घर्षण बल को कम किया जाता है।
प्रश्न 44, दूध किस प्रकार का मिश्रण है ? (बी.टी.सी. 2015)
उत्तर- दूध समांगी मिश्रण है।
प्रश्न 45. ठोस पदार्थों की आकृति एवं आयतन कैसे होते हैं ? ( बी.टी.सी. 2015)
उत्तर – ठोस पदार्थों की आकृति एवं आयतन निश्चित होते हैं।
प्रश्न 46. भंगुर एवं अभंगुर पदार्थ किसे कहते हैं ? प्रत्येक का उदाहरण दीजिए। (बी.टी.सी. 2015)
उत्तर – (i) भगुर पदार्थ-वे पदार्थ जिनमें शीघ्र ही चूर्ण बन जाने का गुण पाया जाता है। वह भंगुर पदार्थ कहे जाते हैं; जैसे- काँच, कोयला आदि।
(ii) अभंगुर पदार्थ-वे पदार्थ जिनमें शीघ्र चूर्ण बनने का गुण विद्यमान नहीं होता वह अभंगुर पदार्थ कहलाते हैं; जैसे- लोहा, ताँबा आदि।
प्रश्न 47. ऊर्ध्वपातन से क्या तात्पर्य है ? लिखिए। (बी.टी.सी. 2015-II, 2016, डी.एल.एड. 2018)
उत्तर – ऊर्ध्वपातन-वे सभी पदार्थ जो गर्म करने पर बिना द्रव में बदले सीधे गैस में बदल जाते हैं, ऊर्ध्वपातज कहलाते हैं, यह क्रिया ऊर्ध्वपातन कहलाती है। जैसे– नौसादर, आयोडीन, कपूर आदि।
प्रश्न 48. मूल मात्रक किसे कहते हैं ? कोई दो उदाहरण दीजिए। (बी.टी.सी. 2015)
उत्तर–वह भौतिक राशियाँ जो पूर्णतः स्वतन्त्र होती हैं, मूल राशियाँ कहलाती हैं। इन मूल राशियों के लिए प्रयुक्त मात्रक, मूल मात्रक कहलाते हैं। उदाहरण–दूरी एवं समय मूल राशियाँ हैं तथा मीटर एवं सेकण्ड इनके मात्रक हैं।