A2zNotes.com -Best Bcom BBA Bed Study Material

UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper 

UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper 

UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper 

UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper: A2zNotes Presents study material Long Question Answer Notes Pdf by the Latest UPTET Syllabus. A Collection of Question-Answers compiled and Edited by A2zNotes Well Experienced Authors Based on Latest UPTET Curriculum. Here in this post, we will provide you with UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper, Long Questions Answers, and Notes Pdf for UPTET.

The most important Topics Coming in the UPTET examination are UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper, UPTET Notes, UPTET Notes pdf in English, and UPTET Study Material Notes. If you are preparing for the BEd examination, BSC examination, CCC examination, BBA examination, MBA examination, MCom examination, or Bcom examination this will help you a lot. On A2zNotes.com you will find all types of Notes including CBSE, Bcom, CCC, BSC, MCom, NEILET, UPTET, and TET.

UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper 
UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper

UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper 

शब्द बोध

हिन्दी में नए शब्दों का निर्माण चार प्रकार से किया जाता है.

(i)संधि द्वारा,(ii) समास द्वारा, (iii) उपर्ग द्वारा,(iv) प्रत्यय द्वारा.

यहाँ इन सबका विवेचन अपेक्षित हैं इस अध्याय  में हम उपसर्गों एवं प्रत्ययों की जानकारी दे रहें हैं.

उपसर्ग- उपसर्ग उस शब्दांश को कहते हैं जो किसी शब्द से पहले जुङकर उसके अर्थ में या  तो विशिष्टता ला देता है उसे बदल देता है.

हिन्दी उपसर्गों का वर्गीकरण– हिन्दी के उपसर्गों को निम्नलिखित तीन वर्गों में विभक्त किया जा सकता है- तत्सम उपसर्ग. तदभव उपसर्ग, विदेशी उपसर्ग.

  1. तत्सम उपसर्ग– हिन्दी में प्रयुक्त लगभग समस्त तत्सम उपसर्ग संस्कृत से आए हैं. इनकी संख्या 22 है.
  2. तदभव उपसर्ग- ये वे उपसर्ग है जो या तो संस्कृत उपसर्गों से विकसित हुए हैं या संस्कृत के अव्यय शब्दों से निकले हैं या संस्कृत में प्रयुक्त कतिपय गति-शब्दों से उत्पन्न हुए हैं.
  • विदेशी उपसर्ग- हिन्दी भाषा-भाषी क्षेत्र आरम्भ से ही विदेशी आक्रमणकारियों के सम्पर्क में रहा है. विदेशियों की रहन –सहन आदि के समय इस क्षेत्र  के निवासियों की व्यापक रूप से पङा. हम भली प्रकार जानते हैं कि हिन्दी के शब्द भण्डार में लगभग 50 प्रतिशत शब्द विदेशी भाषाओं से आए हैं. हिन्दी की यह सारग्राही वृत्ति एवं विदेशी शब्दों को आत्मसात करने की शक्ति उसकी जीवंतता के प्रमाण हैं.

शब्दों के अन्तर्गत ही हिन्दी में विदेशी भाषाओं के उपसर्ग भी आए हैं. कहने की आवश्यकता नहीं है कि ये उपसर्ग दो माध्यमों से आए हैं-मुसलमानी प्रभाव द्वारा अथवा अरबी-फारसी द्वारा तथा अंग्रेजी प्रभाव द्वारा अथवा अंग्रेजी भाषा द्वारा.

(क) उपसर्ग एवं उनसे निर्मित शब्द

(अ) तत्सम उपसर्ग (संस्कृत उपसर्ग)

 

क्रम उपसर्ग अर्थ उपसर्ग से निर्मित शब्द
1. अति अधिक अत्यन्त,अतिरिक्त, अतिशय,अत्याचार, अत्युक्ति.
2. अधि श्रेष्ठ,ऊपर अधिकार,अधिकरण, अध्यक्ष,अध्यात्म, अधिष्ठाता.
3. अनु पीछे, समान अनुमान, अनुभव, अनुकरण,अनुशासन,अनुवाद.
4. अप बुरा अपमान, अपकीर्ति, अपयश, अपहरण, अपव्यय.
5. अभि और, सामने अभिमुख,अभियोग,अभिनव,अभ्यागत,अभीष्ट.
6. अव बुरा,हीन, नीचे अवगुण,अवनति, अवसान, अवसाद,अवरोह.
7. तक, ओर, समेत आजन्म, आगमन, आरोहण, आजीवन, आहार.
8. उत् ऊँचा, ऊपर उत्पादन, उत्कष्ठा, उन्नति, उज्जवल, उद्गम.
9. उप निकट, सहायक उपमंत्री,उपभोग, उपयोग, उपचार,उपकार.
10. दुस् बुरा, कठिन दुस्तर, दुश्चरित्र, दुस्साहस, दुष्कर्म, दुष्कर.
11. दुर् बुरा, कठिन दुर्बल, दुर्जन,दुर्दशा,दुर्घटना,दुरात्मा.
12. नि नीचे निपात, निबन्ध, नियम, निपट, निगम.
13. निर् रहित, नहीं निरपराध, निर्जन, निर्गुण, निर्धन, निष्कपट
14. निस् निषेध, रहित निश्चल, निष्काम, निष्कासन, निःशुल्क, निस्पन्द.
15. परा उल्टा, पीछे परभव, पराजय, परामर्श, पराक्रम, पराधीन.
16. परि पूर्ण,चारों ओर परिक्रमा, परिवर्तन, परित्याग, परिजन, परिमाप.
17. प्र आगे, अधिक प्रयोग, प्रजनन, प्रबल, प्रमाद, प्रबुद्ध.
18. प्रति विरुद्ध, प्रत्येक प्रतिकूल, प्रत्यक्ष, प्रत्येक, प्रतिध्वनि, प्रतिनिधि.
19. वि विशेष, अभाव विशेष, विज्ञान, विदेश, विवाद, वियोग.
20. सम् साथ, पूर्ण, शुद्ध सम्यक्, संयम, संयोग, संचार, समन्वय.
21. सु अच्छा, विशद् सुपुत्र, सुकर्म, सुयश, सुयोग, सुपरिचित.
22. सहित सप्रेम, सतर्क, सजन, सकाल, सबल.

(स) हिन्दी उपसर्ग

तदभव या देशज शब्दों में जुङने वाले थे उपसर्ग संस्कृत उपसर्गों से विकसित हुए हैं, प्रमुख हिन्दी उपसर्ग निम्नलिखित है.

क्रम उपसर्ग अर्थ उपसर्ग से निर्मित शब्द
1. अभाव अजान, अधीन, अमर, अथाह, अपच.
2. अध आधा अधमरा, अधकचरा, अधपका, अधखिला.
3. अन अभाव, निषेध अनमेल, अनपढ, अनमोल, अनगिनत, अनबूझ
4. उन एक कम उनतीस, उन्नीस, उनासी, उनसठ, उनचास.
5. हीन, निषेध औगुन, औसर, औघट, औघङ.
6. ऊपर, ऊँचा उछाल, उनींदा,उचक्का, उतरन, उभरना.
7. कु बुरा, हीन कुसंग, कुकर्म, कुटेव, कुरूप, कुठौर.
8. दु दुरा, हीन दुकाल, दुपहर, दुराज,दुसूती, दुबला.
9. नि बिना, रहित निबल, निपूती,निकम्मा, निडर, निधङक.
10. पर दूसरा, बदका परलोक, परजीवी, परहित, परपोता.
11. सहित,अच्छा सपूत, सलोना, सगुन, सघन, सदय.
12. सु अच्छा सुडौल, सुघङ, सुदिन, सुदेश,सुफल.
13. चौ चार चौराहा,चौमासा,चौगुना, चौतरफा, चौखट
14. ति तीन तिगुना, तिपाई, तिमाही, तिराहा, तिरंगा.
15. दु दो दोगुना,दुरंगा, दुनाली, दुभाषिया, दुपट्टा.

(स) अरबी-फारसी उपसर्ग

क्रम उपसर्ग अर्थ उपसर्ग से निर्मित शब्द
1. अल निश्चित अलगरज, अलबेला, अलहदा, अलबत्ता.
2. कम हीन कमजोर, कमबख्त, कमसिन, कमउम्र
3. खुश अच्छा खुशबू, खुशदिल, खुशकिस्मत, खुशमिजाज.
4. गैर रहित गैरहाजिर, गैरकानूनी, गैरकौम, गैरमुमकिन.
5. बद बुरा बदबू, बदमिजाज,बदनाम , बदकार, बदतमीज.
6. साथ बदस्तूर, बकौल, बखूबी, बदौलत, ब हैसियत.
7. बा साथ बामुलाहिजा, आअदब, बाइज्जत, बाकायदा.
8. बिला बिना बिलावजह, बिलाशर, बिलाशर्त, बिलाकानून.
9. ला बिना लाचार, लाजवाब, लाइलाज, लावारिस, लापरवाह.
10. दर में दरअसल, दरहकीकत, दरकार, दरकिनार.
11. ना बिना नालायक, नाराज, नाचीज, नापाक, नामुमकिन.
12. सर अच्छा, श्रेष्ठ सरपंच, सरकथ, सरनाम, सरकार.
13. हम समान हमवतन, हमसफर, हमराह, हमराज, हमजोली.
14. हर प्रत्येक हरवक्त, हररोज,हरएक, हरदम.

(द) अंग्रेजी उपसर्ग

क्रम उपसर्ग अर्थ उपसर्ग से निर्मित शब्द
1. हैड प्रधान हैडमास्टर, हैडऑफिस, हैडक्लर्क.
2. हाफ आधा हाफटाइम, हाफपैंट
3. चीफ प्रमुख चीफ मिनिस्टर, चीफ सेकेटरी, चीफ इंजीनियर.
4. वाइस उप वाइस एडमिरल, वाइस प्रिंसिपल, वाइस चांसलर.
5. डिप्टी सहायक डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी मिनिस्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार.
6. सब अधीन, छोटा सबइंस्पेक्टर, सबरजिस्ट्रार, सब कमेटी.

नोट- 1. तत्सम उपसर्ग (संस्कृत उपसर्ग) संस्कृत से आए तत्सम शब्दों में जुङते हैं.

  1. हिन्दी के उपसर्ग तदभव शब्दों में जुङते हैं.
  2. अरबी-फारसी उपसर्ग इन भाषाओँ से आगत शब्दों से जुङते हैं.
  3. अंग्रजी उपसर्ग अंग्रेजी शब्दों के साथ जुङते हैं.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

  1. अत्यन्त में कौनसा उपसर्ग है?
  • अत
  • अति
  • अत्य
  1. उज्जवल में उपसर्ग बताइए-
  • उत्
  • उज्
  • उज्ज
  1. दुस्तर में कौनसा उपसर्ग है?
  • दुः
  • दुस्
  • दुर्
  • इनमें से कोई नहीं
  1. अभ्यागत में उपसर्ग छाँटिए-
  • अभि
  • अभ्य
  • आगत
  1. उन्नति में कौनसा उपसर्ग है?
  • उत्
  • उन्
  • इनमें से कोई नहीं
  1. निष्काम में कौनसा उपसर्ग है?
  • नी
  • निस्
  • निर्
  • इनमें से कोई नहीं
  1. नीरोग में कौनसा उपसर्ग है?
  • नी
  • निर्
  • निस्
  • नीर
  1. संयोग में कौनसा उपसर्ग है?
  • सम्
  • सं
  • योग
  • इनमें से कोई नहीं
  1. प्रत्यक्ष में उपसर्ग छाँटिए-
  • प्र
  • प्रति
  • प्रत्य
  • अक्ष
  1. परिमाप में उपसर्ग बताइए-
  • परि
  • प्र
  • प्रति
  1. विज्ञान में उपसर्ग बताइए-
  • वि
  • विज्ञ
  • आन
  • इनमें से कोई नहीं
  1. प्रजनन में उपसर्ग बताइए-
  • प्रति
  • प्रज्
  • प्र
  • इनमें से कोई नहीं
  1. कौनसा शब्द उत् उपसर्ग से निर्मित नहीं है?
  • उच्चारण
  • उन्नति
  • उपकार
  • उत्कर्ष
  1. अधमरा में कौनसा उपसर्ग है?
  • अध
  • मरा
  • इनमें से कोई नहीं
  1. कुसंग में उपसर्ग बताइए-
  • कु
  • संग
  • अंग
  1. उन्नीस में उपसर्ग छाँटिए-
  • उत्
  • उन
  • इनमें से कोई नहीं
  1. डिप्टी चेयरमैन में किस वर्ग का उपसर्ग है?
  • तत्सम
  • तदभव
  • विदेशी
  • इनमें से कोई नहीं
  1. दुराज में कौनसा उपसर्ग है?
  • दु
  • दुर्
  • दुस्
  • इनमें से कोई नहीं
  1. जो शब्दांश के प्रारम्भ में जुङता है उसे कहते हैं-
  • उपसर्ग
  • समास
  • प्रत्यय
  • संधि
  1. संस्कार शब्द में कौनसा उपसर्ग है?
  • सं
  • सम्
  • सन्
  • सम्स
  1. अवनत में प्रयुक्त उपसर्ग है-
  • अव
  • नत
  • अवन
  1. किस शब्द का निर्माण उपसर्ग से नहीं हुआ है ?
  • अवसाद
  • उन्नति
  • सज्जन
  • प्रहार
  1. किस शब्द का निर्माण उपसर्ग से हुआ है ?
  • अधपका
  • पावक
  • महर्षि
  • राजपुत्र
  1. व्यवस्था में कौनसा उपसर्ग प्रयुक्त है?
  • व्य
  • वि
  • स्था
  1. अन्वय में उपसर्ग छाँटिए-
  • अनु
  • वय
  • अन्
  1. अनुवाद में प्रयुक्त प्रत्यय छाँटिए-
  • अन्
  • अनु
  • अव
  1. अत्याचार में प्रयुक्त उपसर्ग बताइए-
  • अति
  • अत्
  • चार
  1. कौनसा शब्द हिन्दी उपसर्ग से निर्मित है?
  • उनींदा
  • सुपुत्र
  • विशेष
  • परिक्रमा
  1. ‘कु’ उपसर्ग से बना शब्द कौनसा नहीं है?
  • कुटेव
  • कुपुत्र
  • कुकर्म
  • कुँआरा
  1. बाइज्जत में उपसर्ग है-
  • बा
  • जत
  • बे
  • बाइ

उत्तरमाला

1. (C)     2. (B)     3. (B)     4. (A)     5. (A)     6. (B)     7. (B)     8. (A)     9. (B)    10. (A)    11. (A)    12. (C)    13. (C)   14. (B)    15. (A)    16. (C)   17. (C)    18. (B)    19. (A)    20. (B)    21. (B)     22. (C)    23. (A)     24. (B)     25. (B)    26. (C)    27. (A)    28. (A)     29. (D)    30. (A)   

UPTET Paper Level 1 Samanya Hindi Shabd Bodh Question Answer Paper 

Leave a Reply